औरंगाबाद, फरवरी 28 -- मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय भवन सभागार में शनिवार को सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य और प्रखंड प्रमुख ने किया। आयोजन में पीओ योगेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ मो. अकबर हुसैन, बीपीआरओ विनोद कुमार वर्मा तथा जनप्रतिनिधियों में प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय कुमार यादव, घटराईन के मुखिया संजय यादव और सलैया पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौधरी की भूमिका रही। समारोह में भोजपुरी गायक राजदेव व्यास ने होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। होली खेले रघुवीरा अवध में, पनिया लाले लाल, ए गउरा हमरो के चाहीं', रंग बरसे भींगे चुनर वाली, गोरिया करिके श्रृंगार और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.