रामगढ़, फरवरी 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी की ओर से ओए पंजाब, चुट्टूपालू घाटी में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों, प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पावन पर्व है। यह पर्व समाज में एकता, सौहार्द और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक आयोजन रोटरी परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर रोटरी रामगढ़ सिटी परिवार में नए सदस्य तरुण अग्रवाल और प्रियंका अग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.