लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा गौशाला परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में एकता का संदेश दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, विशिष्ट अतिथि लोकेन्द्र प्रताप सिंह , जिला प्रभारी व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग वासुदेव मौर्य, लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुर्जन लाल वर्मा ने की। आयोजक पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी अतिथियों का ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने संगीतमय होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को रंग और उमंग से भर दिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगान...