औरैया, मार्च 16 -- दिबियापुर, संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में यूजीसी से जुड़े मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कार्यक्रम में सनातन समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष बृज किशोर तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संरक्षक राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार दुबे और प्रदेश सचिव शुभम अवस्थी मौजूद रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। मुख...