बेगुसराय, मार्च 1 -- बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केन्द्र में महिला क्लब के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। टाउनशिप की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। पूरा कल्याण केंद्र परिसर रंगो व गुलाल से सुगन्धित हो उठा। इस अवसर पर कल्याण केन्द्र महिला क्लब की सचिव कुमारी बेबी ने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख शान्ति व समृद्धि का स्रोत बने। महिला क्लब की सहायक सचिव गीतांजलि कुमारी, अमृता कुमारी, वीणा कुमारी, रूपम कुमारी, सरस्वती, अमिता, शिल्पा, सुनीता, नूरी, हेमा शर्मा, पूजा, नेहा, गौतमी, किरण, ज्योति, रश्मि, मनोरमा, सोनी, बेबी, नाव्या, वर्तिका, खुशी समेत अन्य महिलाएं थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...