फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बार सभागार में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार भी शामिल हुये। वकीलों ने एक दूसरे के गुलाल लगाया। न्यायिक अधिकारियों के भी गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित, महासचिव कुंअर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...