कौशाम्बी, मार्च 6 -- सदर ब्लॉक क्षेत्र के बहादुर गांव में गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बिरहा कलाकारों ने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में समा बांधने का काम किया। गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन सोनू तिवारी द्वारा कराया गया। उन्होंने बताया कि होली त्योहार से आपसी भाईचारे की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान बिरहा के मुख्य गायक कलाकार जयकरन जिद्दी ने बृंदा बन की होली गीत गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। गीत के बोल-होली खेल रहे नन्द लाल गोकुल के कुंज गली में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा श्रीनाथ ने देशी फाग गाकर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर प्यारे लाल, हरिकेश, छोटे लाल, शारदा प्रसाद, गायिका संध्या सुमन अनुरागी भी होली गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.