प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता शिक्षक महासंघ की ओर से सोमवार को कर्नलगंज इंटर कॉलेज में होली मिलन और हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अशोक बेशरम, संतोष कुमार शुक्ला समर्थ, नीलम त्रिपाठी, जलाल फूलपुरी, चंद्रकांत मिश्रा आदि कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं से सभी को सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने कहा कि होली प्रेम और स्नेह का त्योहार है, आप सभी जहां समाज में हैं आपसी भाईचारे को बढ़ावा दीजिए। शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मैंने अपने जीवन में जब अवसर मिला शिक्षकों के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया। पीड़ित की मदद के लिए सदैव उपस्थित रहा हूं और आगे भी रहूंगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएचयू ...