शाहजहांपुर, मार्च 14 -- सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम मनाया। इस अवसर पर जिले के आला अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाकर पर्व की बधाई दी। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा उपस्थित रहे। सफल आयोजन आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयपाल सिंह, अवनी द्विवेदी, विजय सिंह, आशीष सिंह भदौरिया, दिवाकर अवस्थी, अजीत सिंह, डॉक्टर प्रशांत सिंह चौहान, पंकज अग्निहोत्री, शमसुद्दीन, दिनेश सक्सेना सहित अरुण भदौरिया, रमेश कुमार सहित कई लोग रहे। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...