उन्नाव, मार्च 9 -- असोहा। पावन धाम कुटी बीर बाबा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अजयपुर, असोहा, कंदरपुर, रैनपुर, दुर्गाखेड़ा, नेवादा, हरिनामखेड़ा, सेमरी और इस्लामनगर सहित आसपास के कई गांवों से आए फगियारों की टोलियों ने फाग और लोक संगीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहमय बना दिया। फगियारों ने 'आजु मैं हरि से अस्त्र गहियो', 'हनुमान लंक खेले होरी' और 'अवध में राना भयो मर्दाना' जैसे पारंपरिक फाग गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए रामशंकर, शिव नारायण, त्रिभुवन, रामजी, तेजस और नयन सहित सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता संजय शुक्ल ने लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली भाईचारे और आपस...