शाहजहांपुर, मार्च 8 -- सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स संगठन की ओर से एक मैरिज लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह वर्मा ने की। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में सुभाष बाल विद्या मंदिर सुभाषनगर के बच्चों ने होली गीत प्रस्तुत किए। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र सुब्रत तिवारी और युवराज वर्मा ने होली पर भाषण और सैनिकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। समारोह में पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए और एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामसेवक शर्मा, अनुराधा, सरोजनी देवी, मंजू गुप्ता, सरला पाल, रामेंद्र मिश्रा, अनिल भास्कर सहित अन...