बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती। वैश्व बन्धु हलवाई (मोदनवाल) समाज का मंडलीय वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में धूमधाम से मना। अतिथियों की ओर से मोदनसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। आयोजकों ने आए हुए अतिथियों स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने कहा कि होली मिलन परिचय समारोह वैश्व बन्धुओं को एकजुट होने का सुअवसर है। एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना बनाए रखें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर एक दूसरे का सहयोग करें। संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहें। इस मौके पर म्युजिकल चेयर, दौड़, वाद-विवाद, मेंहदी, सामान्य ज्ञान, नृत्य, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। विजयी प्रतिभागियों को अतिथि ने सम्मानित किया। अनिल अकेला ने श्रीराम प्रभु ...