जौनपुर, मार्च 10 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। चौरसिया समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को मड़ियाहूं स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ऋषि चौरसिया ने कहा कि समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज के लोगों को हमेशा एकजुट रहकर सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए तथा समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।विशिष्ट अतिथि विनय चौरसिया, अध्यक्ष नगर पंचायत सुरियावां ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज एक परिवार की तरह है और सभी लोगों को मिलकर गरीब परिवारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.