सोनभद्र, मार्च 16 -- विंढमगंज। दुद्धी ब्लाक के बुटबेढवा गांव में बाजार के मध्य स्थित रामलीला मैदान में रविवार की रात व्यापार मंडल विंढमगंज ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। गीत-संगीत व रंग गुलाल के बीच सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और उत्सव के माहौल में जमकर झूमे। मुख्य अतिथि संजय कुमार गोंड धुर्वे तथा विशिष्ट अतिथि मान सिंह गोंड रहे। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, अमल कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...