बिहारशरीफ, मार्च 1 -- होली मिलन समारोह में जुटे सैकड़ों लोग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - लखीसराय रोड में कैथवां मोड़ के पास पेट्रोल पंप पर होली मिलन समारोह हुआ। इससे पहले शेखपुरा विधायक रंधीर कुमार सोनी द्वारा नारियल फोड़कर मां ऑटो लक्ष्मी पेट्रोल पंप की शुरुआत की। मिलन समारोह में चुनचुन सिंह और अजय कुमार द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल, सचिन सौरव, बुधन भाई सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...