गिरडीह, मार्च 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला गांव में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुखिया सरिता साव के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर महिलाओं ने जमकर होली खेली। मौके पर मुखिया के अलावा यशोदा देवी, पूनम देवी, गुड़िया देवी, नीलम देवी, रेखा देवी, बबीता देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी, आरती देवी, ललिता देवी आदि उपस्थित थीं। मुखिया सरिता साव ने बताया कि मौके पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें गांव के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरला अंतर्गत ठाकुर टोला के प्रतिभागी प्रथम एवं तिरला टांड पर के प्रतिभागी दूसरे स्थान पर रहे। मुखिया के द्वारा दोनों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.