जौनपुर, मार्च 10 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जौनपुर इकाई के तत्वावधान में रविवार को केशवपुर स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर हुई। आकाशवाणी कलाकार सुरेश यादव ने श्रीकृष्ण वंदना के साथ फगुआ और होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष एमएलसी लालबिहारी यादव और विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह यादव रहे। प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने चयनित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र वितरित किया। संगठन के संरक्षक पूर्व सीएमओ डा. रामअवध यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपति यादव ने की और संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.