बलरामपुर, मार्च 11 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार शाम तुलसीपुर घराना के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों ने गीत-संगीत और भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश व सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कलाकार कृष्णा बाल्मीकि ने "रंग बरसे भीगे चुनर वाली" गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं आलोक और नीरज कशौधन ने "वीर हनुमाना" भजन की प्रस्तुति दी। लेखपाल विजय सोनी ने "भोले ओ भोले" भजन गाकर समा बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने फूल और गुलाल के साथ "रंग बरसे भीगे चुनर वाली" गीत पर नृत्य करते हुए होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रविंद्र नाथ तिवारी, डीपी सिंह, नगर कार्यवाह श्री प्र...