होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल
चंदौली, मार्च 17 -- पीडीडीयू नगर। रौनियार वैश्य सेवा समिति की और से नगर के धर्मशाला रोड स्थित लान में जिला अध्यक्ष इंद्रदेव गुप्ता उर्फ बबलू के नेतृत्व में सोमवार की देर शाम को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने एक दूसरे का अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर बबलू गुप्ता ने कहा कि यह समारोह एक दूसरे को गले मिलकर एकता को मजबूत करने का अवसर देता है। इसी क्रम जिला अध्यक्ष ने सभी को माल्यार्पण अंगवस्त्र के साथ अबीर गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। मौके पर ज्ञानदेव गुप्ता, शंभू नाथ गुप्ता, डॉ. प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मीनू महाजन, राकेश गुप्ता, यशस्वी देवी, दयाल गुप्ता, अजय आदि लोग मौजूद रहे। संचालन संगठन के महामंत्री मनोज गुप्ता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.