पलामू, मार्च 3 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। जिला के पांडू प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयक कल्याण 2 हाई स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को जनप्रतिनिधियों की पहल पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ सामाजसेवी अविनाश सिंह उर्फ सिंटू सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता प्रदुम्मन सिंह , भाजपा नेता शंभुशरण सिंह सहित अन्य कई जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से किया। प्रखंड के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के अलावे क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर होली गीतों का न सिर्फ आनंद उठाया बल्कि एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में व्यास सुरेंद्र साहनी एवं नृत्यांगनाओं की टीम ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। पारंपरिक होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से शांति, सद्भ...