हरदोई, मार्च 7 -- हरदोई, संवाददाता। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित कैंब्रिज स्कूल में होली मिलन समारोह पर सभी विधान सभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। शासन की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उनका हालचाल जाना और होली की शुभकामनाएं दीं। दी कैंब्रिज स्कूल के संचालक आदि तिवारी ने आए मेहमानों का स्वागत किया। प्रमुख रूप से आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल, कृपालु साधक राजेंद्र दत्त मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ईशान तिवारी, आदर्श दीपक मिश्रा, सुभासपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह अर्कवंशी, भाजपा नेता सुनील शुक्ला, शिक्षक देवेंद्र पांडे, अनुराग मिश्रा, अधिवक्ता संजय त्रिपाठी रारा, सत्येंद्र राजपूत समेत बड़ी संख्या में अने...