चंदौली, मार्च 9 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां स्थित शिव मंदिर पर रविवार की शाम को शिव मंदिर जागृति सेवा समिति और व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी सम्मान, होली मिलन सम्मारोह के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष गोपाल गुप्ता और व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने मुख्य अतिथि विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव एवं सभी कवियों स्वागत किया।कवि सूर्य प्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्त साहिल, रामजी प्रसाद भैरव, डंडा बनारसी, मनोज मधुर, प्रतिभा यादव, इमरान बनारसी, डॉ. रोहित पाण्डेय, पूनम श्रीवास्तव ने हास्य व्यंग्य से लोगों को खूब हंसाया। कवि मनोज मधुर ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। कवि रोहित पाण्डेय ने बीबी मेरी जब भी चलती है कटकटा के कुत्ते भौंकते है सुनाकर खूब गुदगुदाया। सूर...