बदायूं, मार्च 9 -- बिसौली, संवाददाता। इनरव्हील क्लब द्वारा दिनेश मधु आई हॉस्पिटल पर मूर्ति एवं फेब्रिक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने होली मिलन समारोह में होली के रंगों और उमंग का भरपूर आनंद लिया। समारोह को नृत्य, गीत-संगीत और कई मनोरंजक खेलों ने और रंगीन बना दिया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मिट्टी की मूर्ति प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम और सोनाक्षी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। फैब्रिक पेंटिग प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम एवं हिमांशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.