सासाराम, मार्च 2 -- डेहरी, एक संवाददाता। अभिनव कला संगम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने आपस में अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की अग्रिम बधाइयां दी। संस्थापक रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ काका भैया, सुमंत मिश्रा, अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है, जहां रंगों से रंग मिलने के साथ एक दूसरे के दिल का मिलन होना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...