चंदौली, अप्रैल 2 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक निजी लान में बीते मंगलवार की शाम साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही और पूरे माहौल में आपसी भाईचारा एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला जज अरुण गुप्ता ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षा है और हर परिवार को अपने बच्चों को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जमानिया चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही सबसे बड़ा निवेश है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए हर संभव प्रयास करें और उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाएं। विधायक कैलाश आचार्य ने साहू समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि समाज की ...