संभल, मार्च 2 -- अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के होली मिलन समारोह का आयोजन विसौली गेट की श्रीरामकृष्ण धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने कहा कि वैश्य समाज सदैव सामाजिक सेवा, एकता और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है। उन्होंने समाज के युवाओं को संगठन से जुड़कर समाजहित में कार्य करने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके सदस्यों की एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं तथा समाज को संगठित रखने में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर नव नियुक्त प...