बुलंदशहर, मार्च 2 -- नगर के केडी फार्म हाउस में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के होली मिलन समारोह में सोमवार को रंग, उमंग और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं विधायक चंद्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से से दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद फाग गीतों और होली के पारंपरिक गीतों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। वातावरण "होली है" के जयघोष से गूंज उठा। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देती है, जिसे सभी को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। सयाना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, पालिकाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.