अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कासिमपुर पॉवर हाउस स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय मजदूर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रमिक शामिल हुए। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता अनिल राघव ने की। मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के प्रांत संगठन मंत्री शंकर लाल रहे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संपर्क प्रमुख विकास शर्मा, विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व विभाग मंत्री रामकुमार आर्य रहे। मुख्य वक्ता ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में समरसता, श्रमिकों के प्रति...