लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- बेहजम रोड स्थित प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। जिसके बाद भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...