देवघर, मार्च 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। अग्रवाल समाज द्वारा सोमवार को बिलासी टाउन में सुनील मोदी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन कर आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के बतौर पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव मौजूद थे। मौके पर अग्रवाल समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने फगुआ गीत और कविताओं के साथ जोगीरा की प्रस्तुति दी। इस दौरान सेवानिवृत शिक्षक कपिलदेव अग्रवाल ने स्वरचित कविता अमबा के बौर फुलाइल बा/ सरसों के फूल गदराईल बा/ फगुआ के फाग बयार में/ गौरैया-चिरई मुसकाइल बा/ होली-होली, इहे तो होली बा... का पाठ किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने इस कविता की काफी प्रशंसा की। बाद में सामूहिक रूप से गाए गए फगुआ गीतों ने समां बांध दिया। समारोह के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.