मुंगेर, मार्च 3 -- तारापुर,निज संवाददाता। लोजपा (आर) के नेताओं द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार सिंह ने की। समारोह में एनडीए के कई नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ढोलक, झाल और हारमोनियम की मधुर धुन पर फगुआ पर आधारित पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए गए। उपस्थित लोगों ने गीत-संगीत का जमकर आनंद लिया। वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया। -----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.