कौशाम्बी, मार्च 6 -- सिराथू तहसील परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ता संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। होली मिलन समारोह की शुरुआत संघ के पदाधिकारी एवं सीनियर अधिवक्ताओं को माल्यार्पण एवं फाग गाकर की गई। समारोह के दौरान जूनियर अधिवक्ताओं ने अपने गुरुजनों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माथे पर अबीर लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं वरिष्ठ एवं बुजुर्ग अधिवक्ताओं ने कनिष्ठ साथियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई, गुझिया आदि खिलाकर पर्व की खुशियां साझा की। इस दौरान पूरे तहसील परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। होली मिलन समारोह के दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्यामलाल पाल, ...