बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं। सर्व वैश्य गरिमा मंच की बैठक जिला कार्यालय पर की गयी। जिसमें होली मिलन समारोह की सफलता पर चर्चा की। संरक्षक सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष होली मिलन समारोह सिटी माल में पांच मार्च को शाम तीन बजे आयोजित किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को पहुंचना है। शिव स्वरूप गुप्ता, मुनीश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अजय मथुरिया, नितीश, पंकज, ओमप्रकाश, भगवान स्वरूप, जितेंद्र गिरी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...