दुमका, मार्च 2 -- सोमवार को टाइनी टोट्स स्कूल, दुमका में नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल और बच्चों की खुशियों से झूम उठा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने मित्रों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को अबीर-गुलाल लगाकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...