छपरा, फरवरी 23 -- फोटो: 12 सलेमपुर में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में आये संदेश के विधायक राधाचरण सेठ व छपरा विधायक छोटी कुमारी को माला पहनाकर स्वागत करते वैश्य समाज के लोग छपरा, एक संवाददाता। भोजपुर संदेश के विधायक राधाचरण सेठ ने कहा कि होली मिलन समारोह समाजिक एकता और संगठित रहने का प्रतीक है। वे रविवार की देर संध्या सलेमपुर के एक मैरेज हॉल में सारण जिला वैश्य महासभा के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है। जहां समाज के हर पर के लोग एक दूसरे को अधीर गुलाल लगाकर गला लगाते हैं। छपरा विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। यह खुशियों का त्योहार है।राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पी के चौधरी व छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्...