गौरीगंज, मार्च 20 -- गौरीगंज।भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी द्वारा आगामी 30 मार्च को होली मिलन व किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडेय ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन शुक्रवार को सौंपा। उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय टिकरिया गौरीगंज पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक होली मिलन व किसान पंचायत होगी। पंचायत में आई हुई शिकायतों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...