गौरीगंज, मार्च 20 -- अमेठी। अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से स्थानीय डाक बंगले में नव संवत्सर के अवसर पर होली मिलन एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल 'अमरेश' की वाणी वंदना से हुआ। डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित कवियों व साहित्यकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल अमरेश ने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। ओज कवि रामेश्वर सिंह निरास, रामबदन शुक्ल पथिक, मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी, जगदम्बा तिवारी मधुर और रामकुमारी संसृत ने अपनी-अपनी काव्य रचनाओं से समां बांध दिया। इस अवसर पर जगदम्बा तिवारी मधुर, सत्येन्द्र प्रकाश शुक्ल, कैलाश नाथ शर्मा, बाल कृष्ण ओझा, अभिनव मिश्र, रीता देवी, मग्गे और मुन्नालाल सहित कई गणमा...