धनबाद, मार्च 2 -- पचगढ़ी की प्रताप प्रभात शाखा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शाखा के स्वयंसेवकों और नगर के गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। कतरास नगर के संघ चालक सुशील जी ने होली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मौके पर रामावतार विश्वकर्मा, सोमशेखर शर्मा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक दीपक साहू, सौरव गुप्ता, संतोष साहू, अजय कुमार सौ, सुनील कुमार, नवीन गुप्ता, सुदर्शन जी, गुलदेव केवट, कुंदन जी, मुकेश बरनवाल, सुमित जी, संदीप साहू, प्रवीण जी, कृष्ण आनंद गुप्ता, शिवांशु, आर्च सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.