मथुरा, फरवरी 26 -- इनरव्हील क्लब द्वारा होली का रंगारंग कार्यक्रम स्थानीय होटल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। क्लब अध्यक्ष शिल्पी गर्ग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। क्लब द्वारा महाराजा सैनी जूनियर हाईस्कूल के लिए स्कूल के डायरेक्टर कर्नल अतुल शर्मा को वाटर डिस्पेंसर प्यूरीफायर डोनेट किया। नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ वनीशा गर्ग एवं अर्ची अग्रवाल द्वारा दी गईं। इस अवसर पर एसोसिएशन में वाइस प्रेसीडेंट पद पर निर्वाचित सोनम बंसल का अभिनंदन किया गया। क्लब सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। सोनल द्वारा क्लब डायरेक्टरी का विमोचन किया गया। होली के रंगारंग कार्यक्रम में शिल्पी गर्ग, दीपा भार्गव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.