मुरादाबाद, मार्च 9 -- मानस खंड युवा वेलफेयर सोसायइटी ने बैंक कालोनी में होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रतिभागियों ने उत्तराखंड की लोक परंपराओं, गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति खूब तालियां बटोरीं। संचालन प्रेरणा रावत ने किया। उधर चेतन सिंह मेहता ने मधुर वाणी से गीतों की प्रस्तुति कर मन मोह लिया। रश्मि पांडे एवं महक मेहरा के निर्देशन में हुए समूह नृत्य जीवंत प्रस्तुति की। अंत में होली खेली गई। संयोजन अमित भंडारी ने किया। हरीश मेहरा ने आभार व्यक्त किया। संयोजन संस्थापक चंदन मेहरा रहे। गजेंद्र रावत, रघुवीर बिष्ट, विनोद रावत, आनंद बिष्ट, रमेश बिष्ट, प्रमोद डंडरियाल, नरेंद्र रावत, चंदन बिष्ट, राजेश्वरी रावत, केशव बिष्ट, विपिन कठैत, विनोद नेगी, ब्रदी मेहरा, राम बिष्ट, दीवान रावत,पान बिष्ट, प्रकाश बोरा आद...