प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। अग्रवाल समाज की महिला शाखा की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी।अध्यक्षता मोना अग्रवाल, संचालन महामंत्री नंदिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता पोद्दार शाह और पूजा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक मित्तल, युवा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, वैभव गोयल, मंत्री अजीत बंसल, आशीष गोयल, अनुज अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...