बलिया, मार्च 1 -- रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के बीका भगत के पोखरा पर रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में फाग गीतों धुन पर लोग एक-दूसरे से गले मिले और खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के संयोजक अमित यादव ने मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश उन्नांव ममता सिंह, विशिष्ठ अतिथि ज्ञान पीठिका स्कूल की निदेशक रीना सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-संगीत पर उपस्थित लोग झूम उठे। गायन का शुभारंभ लोकगायिका रीतू राय ने मीरा के भजन से कर लोगों को मुग्ध कर दिया। इसके बाद गोपाल राय ने ' बाबा विश्वनाथ बनारस में खेले होली...', 'होलिया में आ जा दिल इ दिवाना बा...' आदि एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति कर लोगों का मिजाज होलियाना बना दिया। इसके बाद शिवशंकर शु...