गंगापार, मार्च 2 -- करछना स्थित सावित्री देवी पीजी कॉलेज सोनाई में सोमवार को होली मिलन समारोह व कवि सम्मेलन धूमधाम से हुआ। शुभारंभ प्रबंधक ज्ञान सिंह पटेल व अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से किया। संचालन प्राचार्य डॉ. समीर श्रीवास्तव ने किया। नीलम त्रिपाठी ने वाणी वंदना व फाग गीतों से तालियां बटोरीं। जितेंद्र जलज, संतोष शुक्ला समर्थ और अशोक सिंह बेशरम ने गीत, सामाजिक सरोकार व हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को गुदगुदाया। अंत में सभी कवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शशांक सिंह, सुभाष सिंह, नीरज सिंह, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आरके श्रीवास्तव, गिरजा शंकर सिंह, केपी तिवारी, आशीष तिवारी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रकाश सिंह, धीरज सिंह, शैलेश पांडेय व भानु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...