प्रयागराज, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माधव कॉलोनी (नारायण दास पुरा) में होली मिलन समारोह हुआ। समाजसेवी देवंती सिंह, अभिषेक सिंह और प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी और विधायक फूलपुर दीपक पटेल रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने स्थानीय निवासियों को क्षेत्र की सड़क, नाली और बिजली जैसी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार चौरसिया के कुशल संचालन किया। इस दौरान प्रियंका उपाध्याय, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, उर्मिला यादव, पीएन पांडे और भानु प्रधान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...