मथुरा, मार्च 16 -- मंडी रामदास व्यवसाय समिति के होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली आकर्षण का केन्द्र रही। चित्रकूट मसानी पर व्यवसाय समिति के अध्यक्ष पंडित राज नारायण गौड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंडी रामदास व्यवसाय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, राम खत्री, गुरमुख दास, विकास जिंदल, भगवान चतुर्वेदी, मीना लाल अग्रवाल, दिलीप पांडे, मुकेश अग्रवाल, इंजीनियर राजकुमार शर्मा, बंसीलाल शर्मा व मथुरा गिलट व्यवसाय समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, ...