जौनपुर, मार्च 15 -- शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पुराना चौक स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लायंस क्लब और एक ब्यूटी सैलून के तत्वावधान में शुक्रवार शाम को होली हुड़दंग का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अबीर-गुलाल के साथ होली की मस्ती का आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, बंदाना स्कार्फ, दुपट्टों और सनग्लासेस के साथ प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण होली के रंगों से सराबोर हो गया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वानी जायसवाल, पूनम उपाध्याय, नेहा गुप्ता विजेता रही। इसी के साथ इस होली की शाम को साक्षी और श्रेया अग्रहरि ने सेल्फी कॉर्नर बना कर और भी खास बना दिया। ...