मुरादाबाद, मार्च 5 -- जाट महिला सभा ने केडीबी रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह आयोजित किया। प्रदेश अध्यक्ष अंजू लोचब एवं जिलाध्यक्ष रीना सिरोही ने सभी को होली की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम आरंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष अंजू लोचब ने कहा कि आने वाले समय में गर्मी को देखते हुए महासभा जल्द ही पर्यावरण संरक्षण के लिए 100 पेड़ लगाएगी। सदस्य नेहा चौधरी, प्रीति एवं प्रमोद ने डांस किया। सदस्यों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाया और फूलों की होली खेली। महामंत्री रूपा सिंह सहित बबीता चौधरी, उषा चौधरी, पूनम सिंह, डा. सारिका सिरोही, डा. रिचा लोचब, डा. सच्ची सिंह, आंचल, पारुल, टीनू, अनीता चौधरी,उर्मिला, नीतू चौधरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...