हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के पन्यौड़ा गांव में होली मिलन के दौरान हुए खूनी संघर्ष में एक युवक पर भाला, कांता और तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में युवक के शरीर पर करीब एक दर्जन गहरे घाव हो गए। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे सर्वेश उर्फ कल्लू गांव के ही राजकुमार के घर होली मिलने गया था। आरोप है कि इसी दौरान लालाराम, रहीश, मंशाराम, सत्यम, पंकज और मोनू वहां पहुंचे। घर में घुसकर धारदार हथियारों से सर्वेश पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। राजकुमार ने घटना की सूचना फोन पर सर्वेश के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.