सिद्धार्थ, मार्च 8 -- इटवा, हिंदुस्तान संवाद। इटवा-डुमरियागंज मार्ग स्थित करहिया पुल के पास एक मैरेज हाल में शनिवार को भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बहराइच जिले के पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया और होली पर्व की परंपरा के अनुरूप एक-दूसरे पर फूलों की पंखुडियां फेंककर होली की बंधाईयां दी गई। समारोह में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक समरसता बनाए रखने और मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की। वहीं विधायक सुभाष त्रिपाठी...