सिद्धार्थ, मार्च 2 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। होली से पहले बिस्कोहर नगर पंचायत कार्यालय में रविवार को उत्साह और रंगों का माहौल देखने को मिला। कार्यालय परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में चेयरमैन अजय गुप्त ने कर्मचारियों और सभासदों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम की शुरुआत आपसी शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से हुई। इसके बाद चेयरमैन ने कर्मचारियों के बीच मिठाई और अबीर-गुलाल वितरित किया। पूरे परिसर में रंगों की फुहार और हंसी-खुशी का वातावरण रहा। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर चेयरमैन अजय गुप्त ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी कटुता को खत्म करने और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने सभी से होली को सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाने की अपील की। साथ ही त्योहार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.